गीतासार

अध्याय १३ · श्लोक ५

ऋषिभिर्बहुधा गीतं छन्दोभिर्विविधैः पृथक्।ब्रह्मसूत्रपदैश्चैव हेतुमद्भिर्विनिश्िचतैः।।१३.५।।

Transliteration

ṛiṣhibhir bahudhā gītaṁ chhandobhir vividhaiḥ pṛithak
brahma-sūtra-padaiśh chaiva hetumadbhir viniśhchitaiḥ

अर्थ

(यह क्षेत्रक्षेत्रज्ञका तत्त्व) ऋषियोंके द्वारा बहुत विस्तारसे कहा गया है तथा वेदोंकी ऋचाओं-द्वारा बहुत प्रकारसे कहा गया है और युक्तियुक्त एवं निश्चित किये हुए ब्रह्मसूत्रके पदोंद्वारा भी कहा गया है।

Meaning

Seers have sung of it in various ways, in many hymns and sacred Vedic songs, weighty in thought and convincing in their arguments.